Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Complain about violation of code of conduct in Agra on C-Vigil app, solution will be given immediately…#agranews
आगरा

Agra News: Complain about violation of code of conduct in Agra on C-Vigil app, solution will be given immediately…#agranews

127

आगरालीक्स…आगरा में आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत कोई भी कर सकता है. सी—विजिल एप पर करें शिकायत, तुरंत होगा समाधान

अपर जिलाधिकारी (नगर)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनूप कुमार ने अवगत कराया है कि सी-विजिल के माध्यम से सामान्य नागरिकों के द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लघंन करने संबंधी शिकायतें पोर्टल पर दर्ज करायी जाती हैं। उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा सी-विजिल के बारे में जनसामान्य को अधिक से अधिक जागरूक करते हुए आमजन से एप के माध्यम से आदर्श आचार संहिता से सम्बन्धित सही व तथ्य परख शिकायतें ऑडियो-वीडियो अथवा फोटो के माध्यम से करने की अपील की है।

अपर जिलाधिकारी (नगर)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनूप कुमार ने आगे यह भी बताया कि लोकसभा सामान्य- निर्वाचन 2024 में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन व अन्य शिकायतें करने और उसके निस्तारण के लिए ऑनलाइन सी-विजिल एप विकसित किया गया है। उन्होंने सी-विजिल एप के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया है कि लोक सभा चुनाव में यदि कोई प्रत्याशी या उसका समर्थक आदर्श आचार संहिता के खिलाफ काम कर रहा है, यथा मत प्रभावित करने के उद्देश्य से रुपये बांटना, शराब वितरण या चुनाव प्रभावित करने के लिए अन्य कोई अवैधानिक कार्य कर रहा है तो कोई भी सामान्य व्यक्ति साक्ष्य के तौर पर सी विजिल एप पर फोटो, वीडियो और ऑडियो अपलोड कर सकता है। जिसका निस्तारण सौ मिनट के भीतर होगा।

सी विजिल एप जन सामान्य के लिए बनाया गया है। यदि कोई किसी भी तरह से चुनाव को प्रभावित करने का कार्य कर रहा है तो कोई भी व्यक्ति उसकी फोटो, वीडियो या ऑडियो इस पर अपलोड कर सकता है। इस एप पर आचार संहिता के उल्लंघन व शिकायतें का प्रभावी व पारदर्शी निस्तारण होगा। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के संबंध में ऑनलाइन शिकायत के लिए आयोग ने विकसित सी-विजिल एप का प्रयोग करें। आयोग इसकी सत्यता की परख कर संबंधित पर कार्यवाही करता है, जिससे शिकायतों की जांच होती है।

एप में शिकायत के बाद 100 मिनट के भीतर कार्यवाही होती है। सी-विजिल एप का प्रयोग करने के लिए स्मार्ट फोन पर गूगल-प्ले स्टोर से डाउनलोड कर अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी के माध्यम से एप में लॉग इन कर शिकायत दर्ज की जा सकती है। यह एप एक जीआईएस आधारित एप है। इसमें साक्ष्य के तौर पर केवल लाइव, वीडियो, ऑडियो और फोटो भी अपलोड की जा सकती है। सी-विजिल एप पर प्राप्त शिकायतों की निगरानी व निस्तारण के लिये प्रशासन द्वारा कन्ट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है, जो कि 24 घण्टे क्रियाशील है। इसके लिए अलग से निगरानी टीम का गठन कर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण भी किया जा रहा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!