Tuesday , 21 April 2026
Home agraleaks Agra News : Take these precautions before turning on the AC…#agranews
agraleaksआगराटॉप न्यूज़

Agra News : Take these precautions before turning on the AC…#agranews

156

आगरालीक्स…गर्मी अपने तेवर तल्ख कर चुकी है, अगर आप भी अपने एसी का स्विच आॅन करने जा रहे हैं तो पहले कर लें ये काम, वरना करने पड़ सकते हैं तीन से पांच हजार तक खर्च

आगरा में अब गर्मी के तेवर तल्ख हो चले हैं। ऐसे में लोगों ने नए एसी—कूलर लगवाना और पुरानों को चालू करना शुरू कर दिया है। एक्सपर्ट्स की मानें तो हर साल बड़ी संख्या में लोग मामूली भूल के चलते तीन से पांच हजार रूपये खर्च करते हैं वो है पिछले सीजन में इस्तेमाल के बाद इस साल एसी को चालू करने से पहले सर्विस न कराना।


राजपुर चुंगी के रहने वाले अजय एसी फिटिंग और रिपेयरिंग का काम करते हैं। वे एक प्रतिष्ठित कंपनी से भी जुड़े हैं। अजय की मानें तो पुराने एसी का चालू करने से पहले उसकी सर्विस न कराना कई बार बड़ी भूल साबित हो जाती है। यह जोखिमपूर्ण तो है ही इसके अलावा सर्विस नहीं होने की स्थिति में कूलिंग कॉयल जाम हो सकती है। इससे एसी की कूलिंग पर असर पड़ता है। कूलिंग कॉइल की कीमत भी काफी अधिक होती है। करीब 10-15 हजार रुपए तक नुकसान हो सकता है। टूंडला के रहने वाले विशाल भी एसी की रिपेयरिंग के काम से जुड़े हैं। वे कहते हैं कि यह सीजन का सबसे पीक समय है। 10 साल से इस काम को करते आ रहे हैं और हर साल लापरवाही की वजह से नुकसान उठाने वाले लोगों को देखते हैं। मामूली गलती जेब पर भारी पड़ जाती है।
घर का एसी अगर धूप में लगा हुआ है तो आपको इसकी लोकेशन चेंज करवा देनी चाहिए। क्योंकि धूप में रखने से एसी के कंप्रेसर पर काफी प्रभाव पड़ता है। साथ ही ऐसा होने की स्थिति में एसी काफी गर्म भी हो जाता है और कूलिंग भी अचानक कम हो जाती है। स्पलिट एसी के मामले में ऐसा अक्सर देखा जाता है। कई बार विंडो एसी को भी धूप में लगवान से इसकी कूलिंग अचानक कम हो जाती है। वहीं एसी के फिल्टर को साफ रखना भी बहुत जरूरी है। फिल्टर को साफ रखने से कूलिंग कॉइल भी गंदी नहीं होती है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!