नईदिल्लीलीक्स.. लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु में चार करोड़ का कैश जब्त। भाजपा कार्यकर्ता सहित तीन गिरफ्तार
चेन्नई के तंबारम स्टेशन के पास कार्रवाई
तमिलनाडु में चुनावी गतिविधियां तेजी पकड़ती जा रही है। इस बीच फ्लाइंग स्कवॉयड ने चेन्नई के तंबारम स्टेशन के पास से यह कैश पकड़ा और तीन लोगों को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि कैश एक भाजपा सांसद के भाई के पास था।
प्रत्याशी के कहने पर ले जाने की बात कुबूली
पुलिस के मुताबिक पकडे गए भाजपा कार्यकर्ता सतीश का कहना है कि तिरुनेवेली के प्रत्याशी के कहने पर ले जाया जा रहा था। पुलिस पकड़े गए लोगों से जानकारी कर रही है। आयकर विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए हैं।