अयोध्यालीक्स…राम मंदिर निर्माण दूसरा चरण शुरू। सप्त मंडपम के लिए नींव खोदाई। सात महर्षियों के बनेंगे मंदिर…
निर्माण कार्य तय समय सीमा के अंदर चल रहे

अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दूसरे चरण का काम शुरू हो गया है। राममंदिर निर्माण समिति की बैठक के दूसरे दिन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा के अनुसार ही चल रहे हैं। सप्त मंडपम निर्माण के लिए नींव खोदाई का काम पूरा हो चुका है।
सप्त महर्षियों सहित जटायु और शबरी के भी मंदिर
सप्त मंडपम में श्रीराम के समकालीन सात महर्षियों महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, निषादराज, जटायु व शबरी के मंदिर बनाए जाने हैं।
2024 के अंत तक मंदिर ट्रस्ट के हैंडओवर होगा
उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 के अंत तक राममंदिर के प्रथम व द्वितीय तल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद मंदिर ट्रस्ट को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
परकोटे का काम पूरा करना चुनौती
दिसंबर तक परकोटा का काम पूरा करने की चुनौती है, इंजीनियरों ने आश्वस्त किया है कि 750 मीटर लंबा परकोटा दिसंबर तक तैयार हो जाएगा। राममंदिर निर्माण में टाटा कंसल्टेंसी, एलएंडटी के बाद अब राजकीय निर्माण निगम भी शामिल हो गई है।