Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Total solar eclipse today, four minutes of darkness will prevail in many countries, curfew like situation happened in Agra 50 years ago, pregnant women applied ocher paste
टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

Total solar eclipse today, four minutes of darkness will prevail in many countries, curfew like situation happened in Agra 50 years ago, pregnant women applied ocher paste

196

आगरालीक्स.. साल का पहला पूर्ण सूर्यग्रहण आज। कई देशों में चार मिनट रहेगा अंधेरा। 50 साल पहले आगरा में हुए थे कर्फ्यू जैसे हालत…

आगरा में पूरे दिन रहा अघोषित कर्फ्यू जैसा नजारा

अनिल कुमार अग्रवाल

भारत में वर्ष 1971 में पड़े सूर्यग्रहण के बारे में आगरा की दयालबाग की राम विहार कॉलोनी के रहने वाले अनिल कुमार अग्रवाल बताते हैं कि उस समय सूर्यग्रहण को लेकर घऱों से बच्चों को नहीं निकलने दिया जा रहा था। दोपहर दो बजे के लगभग आगरा के सभी इलाकों में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात हो गए थे।

दोपहर में शाम जैसा नजारा

शाम जैसा नजारा हो गया है। वाहन उस समय वैसे भी कम थे और रिक्शे और तांगेवाले तक नजर नहीं आए थे। लोगों ने घरों में से ही काले चश्मों लगाकर एक्सरे फिल्म से ही ग्रहण को देखने का साहस किया था।

गर्भवती महिलाओं को गेरू का लेप

सूर्यग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं का खास ध्यान रखा जाता है। पहले के समय में घर की बड़ी-बूढ़ी महिलाएं गर्भवती महिला के पेट पर गेरू का लेप कर देती थीं, जिससे उसके गर्भ में किसी भी प्रकार से सूर्य ग्रहण के दौरान कोई अंश नहीं आ सके।

आदित्य एल-1 पल-पल का डाटा एकत्रित करेगा

साल 2024 का आज पहला सूर्य ग्रहण देश के लिए बेहद खास होने वाला है। इसरो का आदित्य एल-1 सैटेलाइट ग्रहण को काफी पास से निहारेगा। इस पल के सभी डेटा को संग्रहित करेगा। इसरो द्वारा छोड़ा गया आदित्य एल-1 साल 2023 में प्रक्षेपित किया गया था और इस साल की शुरुआत में लाग्रेंज पॉइंट-1 पर हेलो कक्षा में प्रवेश कर गया था।

चार मिनट के लिए कई देशों मे छा जाएगा अंधेरा

आठ अप्रैल को पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी के एक सीधी रेखा में रहेंगे और इस दौरान अमेरिका और आसपास के क्षेत्रों में करीब 4 मिनट के लिए अंधेरा छा जाएगा। उत्तरी अमेरिका ,मध्य अमेरिका, ग्रीनलैंड ,आइसलैंड, अजओरस, एंटीगुआ, बरबुडा,बहमास,बेजिल, ब्रिटिश विर्जिन, आइसलैंड, कनाडा, कोलंबिया ,पनामा आदि जगहों से इसे देखा जा सकता है।

चार घंटे 25 मिनट का होगा ग्रहण, 1971 में भी पड़ा था

अप्रैल 2024 को सूर्य ग्रहण रात 09:12 मिनट से मध्य रात्रि 01:25 मिनट तक रहेगा, इस ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 25 मिनट तक होगी। खास बात ये है कि इस साल लगने वाली पूर्ण ग्रहण की अवधि काफी ज्यादा देर की है। इससे पहले ऐसा सूर्य ग्रहण 1971 में दिखा था और आगे भी कई सालों तक ऐसा सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा। इस दौरान चंद्रमा सूर्य को 3 मिनट से ज्यादा के लिए कवर कर लेगा।

खग्रास सूर्यग्रहण का मोझ रात्रि 01:26 पर

श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार वाले ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा के मुताबिक भारतीय समय से ग्रहण का स्पर्श रात्रि 10:09 पर होगा और मोक्ष रात्रि 01:26 पर होगा

भारत में नहीं दिखेगा, कोई दोष मान्य नहीं

कंकणाकृति खग्रास सूर्यग्रहण भारत में किसी भी स्थान से कहींसे भी दिखाई नहीं देगा अतः इसके किसी प्रकार के सूतक-पातक  दोष स्नान दान पुण्य कर्म यज्ञ नियम यहां भारत में मान्य नहीं होंगे। इसके किसी से नियम कानून मानने की जरूरत नहीं है

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!