आगरालीक्स.. नवसंवत्सर 2081 का शेयर बाजार ने किया जोरदार स्वागत। सेंसेक्स 75000 का रिकॉर्ड पार किया। निफ्टी की भी बहार
निफ्टी भी 22,765.30 के रिकॉर्ड पर
हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्र के पहले दिन सेंसेक्स शुरुआत में ही 75000 के रिकॉर्ड को पार कर लिया है। वहीं निफ्टी भी 22,765.30 के रिकॉर्ड पर पहुंच गया है।
आईटी कंपनियों ने कराई बल्ले-बल्ले…
शेयर बाज़ार के इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर पहुंचने में आईटी कंपनियों की बड़ी भूमिका रही। इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज़, टाटा मोटर्स, विप्रो, आईसीआईसीआई बैंक और नेस्ले को इस ट्रेड ओपनिंग में फायदा हुआ है।