आगरालीक्स…आगरा में आज दिन में 41 डिग्री सेल्सियस की गर्मी तो शाम होते ही बादल छाए, हवाएं चलीं. मौसम विभाग ने अब जताया ये अनुमान
आगरा में मौसम का आज अजब गजब नजारा रहा. सुबह से निकली तेज धूप दिन में और ज्यादा तीव्र हो गई. तापमान आज दोपहर को 41 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन दोपहर के बाद अचानक मौसम में बदलाव आया. काले घने बादल आसमान में छा गए और फिर तेज धूलभरी हवाएं चलने लगीं.
मौसम विभाग के अनुसार तापमान आज दोपहर को 4.9 डिग्री सेल्सियस सामान्य से अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बादल छाने और बारिश के आसार बन रहे हैं जिसके कारण कुछ हद तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना है.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 10/04/24) 40.7
Departure from Normal(oC) 4.9
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 10/04/24) 20.9
Departure from Normal(oC) 1.2