आगरालीक्स…आगरा में लगातार दूसरे दिन 40 डिग्री सेल्सियस तापमान. गर्मी ने किया हाल बेहाल. बारिश की संभावना…
आगरा में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. दिन में निकल रही धूप इतनी तेज है कि उसमें थोड़ी देर भी ठहरना मुश्किल हो रहा है. लगातार आज दूसरे दिन आगरा का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज रहा है. हालांकि मौसम विभाग ने आगरा में बारिश की संभावना भी जताई है.
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने आगरा में बादल छाने और बारिश की संभावना जताई है. 15 अप्रैल को आगरा में अच्छी बारिश हो सकती हे.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 11/04/24) 40.4
Departure from Normal(oC) 2.9
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 11/04/24) 19.0
Departure from Normal(oC) -2.0