मथुरालीक्स…चुनावी मौसम में हेमामालिनी ने काटी गेहूं की फसल. कड़ी धूप में खेतों में खड़ी फसल काटने पहुंची…
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रत्याशी अपने स्टार प्रचारकों के साथ इस समय चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं. 26 अप्रैल को मथुरा में लोकसभा चुनाव के दूसरे फेज में मतदान होना है. ऐसे में भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान सांसद हेमामालिनी भी चुनाव प्रचार में जमकर लगी हुई हैं. आज बलदेव में उन्होंने एनडीए गठबंधन दल के नेता रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ एक जनसभा की. रालोद और भाजपा की इस संयुक्त चुनावी जनसभा में जयंत चौधरी ने सांसद हेमामालिनी के लिए वोट मांगे. उन्होंने कहा कि देश में मोदी की गारंटी चल रही है. मैं जयंत चौधरी भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के रिकॉर्ड मतों से विजयी होने की गारंटी लेता हूं.
इस दौरान हेमामालिनी ने कहा कि इस बार जो अधूरे कार्य रह गए हैं, उनके पूरा करना है. मैंने 2009 में सांसद जयंत चौधरी के लिए वोट मांगे थे, आज जयंत चौधरी भाजपा व मेरे लिए वोट मांगने आए हैं.
बलदेव में जनसभा से लौटने समय हयातपुर गांव में भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी गेहूं की फसल काटने के लिए पहुंची. उन्होंने जब सड़क किनारे खेतों में लोगो को फसल काटते हुए देखा तो वो भी उनके पास पहुंच गई. हेमामालिनी ने दरांती ली और खुद गेहूं काटने लगीं.