आगरालीक्स ..( Agra News ) आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों को प्रायोगिक और आंतरिक परीक्षा के अंक दर्ज करने का आज अंतिम मौका है, इसके बाद प्रवेश पर रोक और 50 हजार रुपये जुर्माना लगेगा।
विश्वविद्यालय के सत्र 2023 -24 की बीए, बीएससी, बीकाम और परास्नातक के एमए, एमएससी, एमकाम सेमेस्टर परीक्षा के कालेजों ने प्रायोगिक, आंतरिक और मौखिक परीक्षा के अंक आनलाइन अपलोड नहीं किए हैं।
कुलसचिव डा. राजीव कुमार के अनुसार, अंतिम तिथि तक जो कालेज अंक दर्ज नहीं करेंगे और जिन कालेजों का परीक्षा शुल्क जमा नहीं हुआ है। ऐसे कालेजों को सत्र 2024- 25 की प्रवेश प्रक्रिया में सम्मलित नहीं किया जाएगा, साथ ही केंद्र बनाने पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं, कई बार मौका देने के बाद भी अंक दर्ज ना कराने पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।