आगरालीक्स ..( Agra Education News ) आगरा के कान्वेंट स्कूलों को मनमानी फीस, किताब कॉपी के रेट बढ़ाने पर कल जवाब देना है, अभिभावकों का राहत का इंतजार है।
आगरा के कान्वेंट स्कूलों में सत्र 2024 में किताब कॉपी के रेट बढ़ा दिए हैं, कक्षा एक के बच्चे की किताब कॉपी 7 से 8 हजार रुपये में दी गईं। यूनिफार्म भी बदल दी, इसके बाद फीस भी बढ़ा दी है। इस मामले में बीएसए जितेंद्र गोड़ ने स्कूलों को नोटिस दिए थे लेकन पहले नोटिस पर 12 अप्रैल को कालेज के प्रिंसिपल उपस्थित नहीं हुए।
16 अप्रैल तक उपस्थिति होने का नोटिस
बीएसए जितेंद्र गोड़ ने कालेज के प्रिंसिपल को 16 अप्रैल तक कार्यालय में उपस्थित होकर बढ़ाई गई फीस और किताब कॉपी पर अपना जवाब देना है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।