नईदिल्लीलीक्स… लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान कल। 21 राज्यों की 102 सीटों पर होगी वोटिंग। यूपी की आठ सीटें भी शामिल।
मतदान की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप
लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान की तैयारियां पूरी हो गई हैं। पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं। पोलिंग बूथों की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
इनके भाग्य का होगा फैसला
पहले चरण के मतदान के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, किरण रिजजू, संजीव बालियान, जितिन प्रसाद एवं रालोद प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।
यूपी के नौ जिलों की आठ सीटों के प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
प्रथम चरण में यूपी के 9 जिलों की आठ लोकसभा सीटों पर प्रथम चरण में होने वाले मतदान के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। एक लाख जवानों के साए में वोटिंग होगी।
यूपी में इन जिलों में पड़ेंगे वोट
पहले चरण में सहारनपुर, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली व पीलीभीत के लोकसभा क्षेत्रों में 7689 मतदान केंद्रों के 14849 मतदेय स्थलों पर मतदान होना है।