आगरालीक्स…आगरा में गर्मी प्रचंड रूप में है, पारा 40 डिग्री पहुंच गया, जानें कब होगी बारिश
आगरा में गर्मी अब प्रचंड रूप में है। गुरूवार सुबह से ही सूरज के तेवर तल्ख थे। धूप सहन नहीं हो रही थी। दोपहर होते—होते धूप और तेज होती गई। शाम को हवाएं चलने से आंशिक राहत मिली।
आगरा में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री जबकि न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस पर रहा। यह कल यानि बुधवार से थोड़ा अधिक है लेकिन शुक्रवार को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।आंधी—बारिश और तेज हवाओं के साथ तापमान में कमी की भी संभावना है।
दोपहर होते-होते सूरज की किरणें तन झुलसाने लगती हैं। गर्म हवाएं भी परेशान कर रही हैं। इससे दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा हो जाता है। सुबह और शाम के समय ही जरूरी कामों से लोग घर और दफ्तर से बाहर निकल रहे हैं।