आगरालीक्स…( Agra Weather Update) . आगरा प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा, 42 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में शुक्रवार सुबह से ही धूप निकल आई है, सुबह का तापमान 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले गुरुवार को आगरा प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा था, आगरा का तापमान प्रयागराज 42.2 डिग्री के बाद दूसरे नंबर पर 41.8 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को दिन में तेज हवा चलने के साथ ही हल्कीबूंदाबांदी हो सकती है। मगर, इससे गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
दिन का तापमान भी बढ़ेगा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन के साथ ही सुबह का तापमान भी बढ़ेगा।