Friday , 5 June 2026
Home आगरा Loksabha Election 2024 Agra : Training going on, Voting on 7th May in Agra #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Loksabha Election 2024 Agra : Training going on, Voting on 7th May in Agra #agra

150

आगरालीक्स …आगरा में लोकसभा चुनाव के मतदान की तैयारी शुरू हो चुकी है, सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण दिया गया।


डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने प्रशिक्षण में निर्देशित करते हुए कहा कि आप लोगों का कार्य पोलिंग पार्टी रवाना होने से सतत रूप से प्रारम्भ हो जाता है और पोलिंग पार्टी द्वारा जब तक मतदान सम्बन्धी समस्त उपकरण व प्रपत्र सही प्रकार से भरकर जमा कराने के बाद ही समाप्त होता है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आप लोग इस बात का प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करेंगे कि आपके अधीन कार्यरत पोलिंग पार्टियों द्वारा मतदान सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उपरांत उपकरणों पर सही टैग व विभिन्न प्रपत्र सम्बन्धित लिफाफों में भरकर जमा करा दिये गये हैं, अन्यथा आपकी उपस्थिति शून्य मानी जायेगी। साथ ही सम्बन्धित के विरूद्ध विधिक कार्यवाही भी अमल में लाई जायेगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आप लोग भ्रमण के दौरान जीपीएस एप को चालू कर लेंगे ताकि आपकी लोकेशन ट्रैक की जा सके।


शांतिपूर्ण, निर्विघ्न चुनाव प्रक्रिया को संपन्न किए जाने हेतु जिलाधिकारी ने सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट को बताया कि अपने क्षेत्र से सम्बन्धित मतदान पार्टियों में से पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारी को सम्मिलित करते हुए एक व्ह्ाट्सएप ग्रुप बना लें, जिससे सूचनाओं के आदान-प्रदान में सुगमता हो सके, इसके अलावा मतदान के दिन मॉक पोल, प्रत्येक दो घण्टे के अन्तराल पर मतदान प्रतिशत की सूचना भी इसी पर प्राप्त की जा सके और किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि मतदान के पूर्व सम्बन्धित बूथ पर बूथ लेबल एजेंटों को अवश्य नामित करा दें, ताकि वह प्रातः 05ः30 बजे मॉक पोल के समय उपस्थित होकर मॉक पोल की प्रक्रिया को उनके सामने सम्पन्न कराया जा सके।


जिलाधिकारी ने मतदान प्रक्रिया के सम्बन्ध में ब्रीफिंग करते हुए बताया कि मतदान बूथ/केन्द्र से 100 मीटर के दायरे में कोई भी किसी प्रकार से चुनाव प्रचार नहीं करेगा और न ही बैज, पट्टी, मोबाइल अथवा इशारे से मतदाता को प्रभावित नहीं करेगा, यह गतिविधि पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी और 200 मीटर के दायरे में कोई भी राजनीतिक दल अपना बस्ता स्थापित नहीं करेगा और बस्ते में चुनाव आयोग के नियम के अनुसार कुर्सी, मेज आदि का प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को मतदान केंद्र का भ्रमण कर पूर्व में ही भवन पर लगे किसी भी प्रकार के चिन्ह, पोस्टर, पंपलेट, बैनर, होर्डिंग आदि को मतदान केंद्र भवन पर से हटाया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद को पर्याप्त सुरक्षाबल उपलब्ध कराये गये हैं, अतः भयमुक्त होकर मतदान प्रक्रिया को सम्पन्न करायें और लॉ एण्ड ऑर्डर जैसी समस्या आने पर अपने उच्चाधिकारियों को भी सूचित करें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 5th June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra Live News: Girder collapse during Yamuna Bridge construction in Fatehabad, Agra, Video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो देखें आगरा में यमुना पर​ निर्माणाधीन पुल का गर्डन...

बिगलीक्स

Agra Live News: Delhi gate to Hariparwat lane closed for CM Grid Road construction in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में हरीपर्वत से मदिया ​कटरा रोड ​रवि हॉस्पिटल तक...

बिगलीक्स

Agra Live News: Cloudly sky forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News आगरा में रात में आंधी और बारिश, जानें आज कैसा...

error: Content is protected !!