आगरालीक्स…आगरा में सड़कों पर लगीं यह तितलियां क्या आपका भी मन मोहती हैं ? क्योंकि इनमें से कई जलतीं तो कई जलतीं—बुझती हैं, वीडियो में तो दम तोड़ती भी दिखती हैं, इतने रूपये हुए थे खर्च…
आगरा में सड़कों पर लगीं नियॉन की तितलियों पर सवाल उठते आए हैं। लोगों का कहना है कि कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइटों को सही कराने की बात हो तो निगम का बजट नहीं होता। लेकिन लाखों रूपये खर्च कर यह रंग—बिरंगी तितलियां लगाई हैं जो कुछ ही माह में खराब हो गई हैं। इसे लेकर पूर्व में नगर निगम के सदन में हंगामा हो चुका है और जांच के आश्वासन भी दिए जा चुके हैं। फिलहाल की स्थिति यह है कि अभी इन्हें लगे हुए महज दो से तीन माह ही हुए हैं और अधिकांश खराब हो चली हैं।
मदिया कटरा रोड पर ही लगभग आधी लाइटें खराब हैं। बताया जा रहा है कि इन्हें 32.20 लाख रूपये की लागत से लगवाया गया था। हरीपर्वत चौराहे से मदिया कटरा होते हुए बोदला तक सड़क के बीच डिवाइडर पर लगे खंभों पर 100 नियॉन लाइट वाली तितलियां लगाई गई थीं। इन तितलियों की कीमत 14 लाख रुपये है। वहीं, जीवनी मंडी चौराहे से आगरा किला तक सड़क पर डिवाइडर के बीच खंभो पर त्रिशूल के आकार की नियॉन लाइट लगाई गई हैं, 130 नियॉन लाइट की कीमत 18.20 लाख रुपये है। इससे पूर्व मेयर नवीन जैन ने तिरंगे वाली लाइटें लगवाई थीं।