आगरालीक्स ..( Loksabha Election 2024 Ahra ) आगरा सुरक्षित और फतेहपुर सीकरी सीट पर एक एक ईवीएम पर ही मतदान होगा। आगरा सीट पर 11 और फतेहपुर सीकरी सीट पर 10 प्रत्याशी हैं। मतदान सात मई को होगा।
अपर जिलाधिकारी(नगर) उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनूप कुमार ने अवगत कराया है कि आज लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिये दिनांक 12 से 19 अप्रैल अपरान्ह 03ः00 बजे तक प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा दिनांक 20 अप्रैल की पूर्वान्ह 11ः00 बजे से अपरान्ह 03ः00 बजे तक रिटर्निंग ऑफिसर्स द्वारा चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर की उपस्थिति में की गई।
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 19-फतेहपुर सीकरी में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी द्वारा प्रेक्षक प्रेरणा हिम्मतराव देशभ्रतार की उपस्थिति में निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान प्राप्त 19 आवेदनों में से 10 आवेदन पत्र स्वीकार किये गये तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अन्तर्गत विभिन्न कारणों से 09 आवेदन पत्र निरस्त किये गये।
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 18-आगरा(अ0जा0) में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह द्वारा प्रेक्षक वरूण रंजन की उपस्थिति में निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान प्राप्त 11 आवेदनों में से 11 आवेदन पत्र स्वीकार किये गये तथा कोई भी आवेदन पत्र निरस्त नही किये गये।