आगरालीक्स …आगरा के एक बड़े हॉस्पिटल में गर्भवती की आपरेशन के दौरान मौत पर 10 लाख रुपये का जुर्माना, मृतका की बेटियों के नाम करना होगा फिक्स डिपॉजिट।
रामू का कहना है कि उसकी पत्नी उषा गर्भवती थी और रश्मि मेडिकेयर सेंटर, मुगल रोड से इलाज चल रहा था, नियमित जांच हो रही थी। रामू द्वारा राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में दायर किए गए वाद में कहा गया कि दो मई 2018 को वे अपनी पत्नी को अस्पताल में नियमित जांच के लिए लेकर गए थे, उनकी पत्नी को कोई परेशानी नहीं थी। आरोप है कि पैसे एंठने के लिए जल्दबादी में तीन मई को उषा का आपरेशन कर दिया, चार मई को अल्ट्रासाउंड करने के बाद डॉक्टर ने कहा कि उनके पेरिटोनियल में खून एकत्र है, इसके लिए आपरेशन किया गया और स्प्लीन में भी क्षति हो गई, 13 जून को मौत हो गई।
10 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना
इस मामले में दोनों पक्षों और मेडिको लीगल एक्सपर्ट की राय जाने के बाद राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष ने रश्मि मेडिकेयर सेंटर, मुगल रोड पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देने के ऐवज में दो लख 20 हजार रुपये अतिरिक्त भुगतान पीड़ित को करने के निर्देश दिए हैं। मृतका की पांच बेटिया हैं, इन सभी में बराबर धनराशिफिक्स डिपॉजिट करनी होगी।