आगरालीक्स… आगरा के लोगों के लिए, अरे भाई अपना टाइम आ गया, लोकतंत्र के महापर्व में आहुति देने के लिए तैयार हो जाएं। सबसे पहले मतदान करें, इसके बाद जलपान, मतदान के लिए उत्साह और लोकतंत्र में सहभागिता का संकल्प हर आगरावासी को लेना।
इसी उदृदेश्य के साथ सोमवार को प्राचीन कैलाश मंदिर मां यमुना आरती स्थल पर मतदान जागरूकता अभियान का पोस्टर विमोचन किया श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा पोस्टर और शॉर्ट फिल्म का हुआ विमोचन किया गया।
नुक्कड़ नाटक होंगे
कार्यक्रम में पोस्टर विमोचन के बाद मतदाता जागरूकता अभियान के लिए बनाई गई शॉर्ट फिल्म दिखाई गई,इसे देख गूंजने लगा अपना टाइम आ गया। आज यमुना आरती के मुख्य अतिथि महंत गौरव गिरी, वरिष्ठ समाजसेवी संतोष शर्मा,शभूनाथ चौबे,अशोक चौबे एडवोकेट संजीव चौबे,संजय शर्मा वरदान,सेल्फ फाइनेंस कॉलेज उत्तर प्रदेश के “विधिक सलाहकार ब्रजेश शर्मा ” एडवोकेट आगरा विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गौरव शर्मा एनएसयूआई के महासचिव पंडित अंकुश गौतम मौजूद रहे।इस अवसर पर श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन शर्मा और प्रचार मंत्री अविनाश वर्मा ने बताया कि इसके लिए सोशल मीडिया की मदद के साथ ही नुक्कड़ नाटक भी किए जाएंगे। हर सोमवार को यमुना आरती स्थल श्री कैलाश मंदिर परिसर पर यमुना आरती संपन्न हुई मतदान जागरूकता का संकल्प दिलवाया गया.
ये रहे मौजूद
पोस्टर सोम शर्मा,गब्बर राजपूत,सागर गोस्वामी,विशेष गोस्वामी,अमन सारस्वत,नकुल सारस्वत कार्यक्रम में मौजूद रहे।
शॉर्ट फिल्म का कथानक
शॉर्ट फिल्म में एक कार्यालय में मतदान वाले दिन छुट्टी का लुत्फ उठाने की चर्चा होती है,आपस में बात कर रहे हैं,कह रहे हैं कि कल तो छुट्टी है,कुछ अलग करते हैं। इसी दौरान मुख्य किरदार नौकर कहता है कि यह लोकतंत्र का पर्व है। हमारे देश का विशाल लोकतंत्र हमें दुनिया में पहचान देता है और हम मतदान करने के बजाय छुट्टी करने की प्लानिंग कर रहे हैं।लोकतंत्र में कार्यालय के हर व्यक्ति को अधिकार है कि वह अपनी मर्जी से अपने नेता को चुने,तो क्यों ना वोट करें, अभी जो नेता चुने जाते हैं 40 से 50 फीसद वोट से चुने जा रहे हैं,मतदान का फीसद 100 हो जाए तो तस्वीर कुछ और होगी।इसलिए पहले मतदान करेंगे और उसके बाद जलपान क्योंकि अपना टाइम आ गया है।