आगरालीक्स… आगरा में भाजपा के पूर्व मंत्री के फरार चल रहे नाती पर 25 हजार का इनाम, नाती दिव्यांश चौधरी ने जूता कारोबारी और उनकी बेटी को कार से कुचलने की कोशिश की थी, जूता कारोबारी बोले मेरे साथ कोई घटना हुई तो पूर्व मंत्री जिम्मेदार।
आगरा के शाहगंज क्षेत्र के रहने वाले जूता कारोबारी 15 अप्रैल की रात को रेलवे स्टेशन से अपनी बेटी को कार से लेकर घर पहुंचे, कार से उतरते ही पूर्व मंत्री उदयभान सिंह का नाती अपनी कार लेकर आ गया और जूता कारोबारी व उनकी बेटी को कार से कुचलने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने जाम लगाने का हंगामा किया, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक दिव्यांश चौधरी पकड़ा नहीं जा सका है।
पूर्व मंत्री के बयान से भड़का पंजाबी समाज
पुलिस दिव्यांश चौधरी को पकड़ नहीं पाई है, पूर्व मंत्री उदयभान सिंह ने प्रेसवार्ता कर जूता कारोबारी की बेटी को लेकर गलत बयानबाजी करने के साथ ही उसके फोटो और पर्सनल चैट भी सार्वजनिक कर दी। इससे आक्रोशित पंजाबी समाज ने बैठक कर तीन दिन में दिव्यांश चौधरी के अरेस्ट न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
25 हजार का इनाम घोषित
इस मामले में आंदोलन की चेतावनी के बाद पुलिस ने दिव्यांश चौधरी की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं। डीसीपी सिटी सूरज राय का कहना है कि दिव्यांश चौधरी के कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हो गए हैं, अब 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया है। पुलिस की एसओजी, सर्विलांस टीम दिव्यांश चौधरी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।