लखनऊलीक्स… सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज दोपहर जुलूस के साथ कन्नौज संसदीय सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया।
चौथे चरण के चुनाव को नामांकन का अंतिम दिन था
चौथे चरण के लिए 13 मई को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन के आज आखिरी दिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दोपहर जुलूस के साथ नामांकन करने पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसे लेकर
कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह रहा।
पहले तेजप्रताप को प्रत्याशी बनाया था
कन्नौज लोकसभा चुनाव के लिए सपा उम्मीदवारी को लेकर मचा सस्पेंस एक दिन पहले तक जारी था। बुधवार की शाम यह तय हुआ था कि यहां से सपा के उम्मीदवार अखिलेश यादव ही होंगे। उनके पहले यहां से तेज प्रताप यादव को उम्मीदवकर बनाया गया था।