आगरालीक्स.. अलीगढ़, मथुरा सहित प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान कल। कडी सुरक्षा में पोलिंग पार्टियों की रवानगी।
निर्वाचिन अधिकारियों की देखरेख में रवानगी
मथुरा और अलीगढ़ सहित प्रदेश की आठ सीटों पर कल 26 अप्रैल को दूसरे चरण के होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में पोलिंग पार्टियां भारी सुरक्षा के बीच ईवीएम मतदान सामग्रियों के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जा रहा है।
ईवीएम सभी तैयारियों को किया पूरी तरह से चेक
मतदान कर्मी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को चेक करने के अलावा मतदान सामग्री को जांचने के साथ रिकॉर्डिंग कराने में बाद मतदान केंद्रों पर जाने की तैयारी में लगे हुए हैं।
सीसी कैमरे से रखी जाएगी नजर
शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाकर तीसरी आंख से नजर रखने की तैयारी की गई है। वही पोलिंग पार्टियों का रवाना होना जारी है। शाम तक पोलिंग पार्टिया अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचने के साथ कल 26 अप्रैल प्रातः काल से मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।