Wednesday , 22 July 2026
Home पॉलिटिक्स Lok Sabha Election 2024: 49.49 percent voting took place in Mathura, 14 percent less voting compared to 2019…#mathuranews
पॉलिटिक्सबिगलीक्समथुरामथुरालीक्स

Lok Sabha Election 2024: 49.49 percent voting took place in Mathura, 14 percent less voting compared to 2019…#mathuranews

229

मथुरालीक्स…मथुरा में इस बार आधे लोगों ने भी नहीं डाला वोट. 2019 के मुकाबले इस बार 14 प्रतिशत वोटिंग हुई कम. जानें कितने प्रतिशत हुआ मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे फेज में आज मथुरा में मतदान हुआ. सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहा. मतदान करने को लेकर युवाओं में सबसे अधिक उत्साह देखने को मिला. शाम 6 बजे तक जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार इस बार मथुरा में सिर्फ 49.49 प्रतिशत मतदान हुआ है, यानी मथुरा की आधे से भी कम वोटरों ने अपने मत का प्रयोग किया है.

पिछले बार से 14 प्रतिशत कम हुआ मतदान
मथुरा लोकसभा सीट पर इस बार 49.49 प्रतिशत मतदान हुआ है जो कि पिछले बार यानी 2019 के लोकसभा चुनाव से 14 प्रतिशत तक कम है. 2019 में मथुरा सीट पर 63 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था.

मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण
जनपद मथुरा में आज दिनांक 26 अप्रैल को लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के मतदान हुए। मतदान सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके, इसके दृष्टिगत मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने अपर आयुक्त प्रशासन राजेश कुमार के संग जनपद मथुरा के विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया एवं शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे मतदान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने बल्देव विधानसभा क्षेत्र में नवीन प्राथमिक विद्यालय महुअन, मथुरा विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय औरंगाबाद, अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज इत्यादि मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। यहाँ चल रही मतदान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लाइन में खड़े मतदाताओं से बातचीत कर यह जानने का प्रयास किया कि मतदान के दौरान किसी भी तरह की समस्या या परेशानी तो नहीं हो रही है। इसके बाद मंडलायुक्त महोदया ने मथुरा कलेक्ट्रेट परिसर में बने वेब कास्टिंग एंड कम्युनिकेशन कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। यहाँ से जिले के 50 प्रतिशत मतदेय स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे से रखी जा रही नज़र/ निगरानी की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

मथुरा

Mudiya Purnima Mela 2026: 21 additional ticket counters at Mathura Junction and 4 at Govardhan station…#mathura

मथुरालीक्स…मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए मथुरा जंक्शन पर 21 अतिरिक्त् टिकट काउंटर...

मथुरा

Mathura News: Virat Kohli and Anushka Sharma visited Vrindavan and sought the blessings of Premanand Maharaj…#mathura

मथुरालीक्स…विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन आए. प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए....

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

error: Content is protected !!