Tuesday , 27 October 2026
Home Sports IPL-2024 Indian pitches which were helpful for spinners are getting heaps of runs, know what is the reason
Sportsटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

IPL-2024 Indian pitches which were helpful for spinners are getting heaps of runs, know what is the reason

211

आगरालीक्स…आईपीएल मैचों में रनों के अंबार। कोई भी स्कोर सुरक्षित नहीं। जानें भारतीय पिचें आखिर हो गई हैं पाटा।

रनों की बारिश में हर प्लान फेल, गेंदबाज असहाय

आईपीएल-2024 के अब तक 46 मैच खेले जा चुके हैं। मैचों पर रोजाना रनों के नये-नये रिकार्ड बन रहे हैं। बिग हिटर्स धुआंधार रन बना रहे हैं। हालत यह हो गई है कि गेंदबाजों की समझ में नहीं आ रही है कि वह किस तरह से गेंदबाजी करें। रनों को रोकने को गेंदबाज और कोच कई-कई प्लान बना रहे हैं, इसमें एक में सफल होते हैं दूसरे में फिर प्लान ढेर हो जाता है।

हैदराबाद ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए

हैदराबाद की टीम ने तो इस इस बार आईपीएल में 120 गेंदों में सबसे ज्यादा 287 रनों का रिकॉर्ड भी बना दिया है और कई बार ढाई सौ रनो के स्कोर को पार किया है। अन्य टीमें भी इस स्कोर को कई बार पार कर चुकी हैं।  

टी-20 क्रिकेट के सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड भी टूटा

पंजाब ने 42वे मैच में केकेआर के 261 रनों के स्कोर को बौना करते हुए दो विकेट खोकर हासिल कर लिया, आठ गेंद बाकी थी। यह स्कोर चेज करना टी-20 मुकाबलों का सबसे बड़ा स्कोर था। जीत का इससे पहले रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 259 बनाकर जीता था। इस मैच में पंजाब की तरफ से 42 छक्के भी लगे, जो आईपीएल का एक रिकॉर्ड है।

पावरप्ले में बन रहे हैं 100 रन के करीब

पावरप्ले के छह ओवरों में खूब-रनों की बारिश हो रही है, जो टीमें इसमें पिछड़ जाती है, वह मैच में पिछड़ जाती हैं। केकेआर ने तो बिना विकेट खोये 125 रन जड़ दिए थे। दिल्ली 91 रन बना चुकी है।

वनडे विश्वकप को आईसीसी की बनवाई हुई हैं पिचें

भारतीय पिचें जो कभी स्पिनरों की मददगार होती थी लेकिन अब इन पाटा पिचों को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि आईपीएल के ज्यादातर मैच उन पिचों पर खेले जा रहे हैं, जिसमें भारत में हुए एकदिवसीय विश्वकप के मैच हुए थे। इन पिचो को आईसीसी ने अपनी देखरेख में बनवाया था कि भारत इन पिचों का लाभ नहीं उठा सकें।

पाटा हो गई हैं पिचे, फायदा आईपीएल के मैचों में

विश्वकप के दौरान पचास ओवरों के मैच में टीमों ने कई बार 400 प्लस के स्कोर पार किए थे। इसी का फायदा अब आईपीएल के मैचों में मिल रहा है।

विश्वकप के मैचों मे होगी बल्लेबाजों की परीक्षा

क्रिकेट विशेषज्ञ इस बात की आशंका जता रहे हैं कि आगामी टी-20 वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज और अमेरिका की पिचों पर होना हैं, जहां लो स्कोरिंग मैच की पिचें है। इसलिए यहां ताबड़तोड़ रन बना रहे बल्लेबाजों को वहां परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra MLC Election Result Live: SP Candidate for Teacher Dr. Akash Agarwal claim leading towards to victory…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी शिक्षक खंड की दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद नतीजे...

बिगलीक्स

MLC Agra Election : SP Candidate Aakash Agarwal leading

आगरालीक्स… आगरा एमएलसी शिक्षक खंड के चुनाव में जानें कौन चल रहा...

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra College Staff Club elections; results declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के चुनाव में कांटे की टक्कर, नतीजे हुए...

error: Content is protected !!