आगरालीक्स…सोने और चांदी की कीमतों में मामूली कमी। अक्षय तृतीया पर खरीद बढ़ने की संभावना। जानें क्या है आज के रेट.
सोना 209 रुपये तो चांदी 460 रुपये हुई सस्ती
सर्राफा बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस पर सोने और चांदी की कीमतो में मामूली कमी के साथ शुरुआत हुई है। सर्राफा बाजार में 999 प्रतिशत का दस ग्राम सोना 72,239 रुपये पर आ गया है। सोने की कीमत में 209 रुपये की कमी आई है। वहीं 999 प्रतिशत शुद्धता की एक किलो चांदी 80,914 रुपये पर आई है, जिसमें 460 रुपये की कमी हुई है।
दस मई को है अक्षय तृतीया, अनबूझा शादी मुहूर्त
सर्राफा बाजार में अब अक्षय तृतीया को लेकर काफी उम्मीद बनी हुई है। दस मई को अक्षय तृतीय अनबूझा शादी विवाह आदि का शुभ मूहूर्त होता है। इसलिए काफी संख्या में विवाह होते हैं। साथ ही इस बार मई और जून में शादी के अन्य मुहूर्त भी नहीं हैं, जिसकी वजह से इस मौके पर खरीदारी बढ़ सकती है।