आगरालीक्स…. आगरा में लोकसभा चुनाव में आगरा सुरक्षित और फतेहपुर सीकरी सीट से अभी तक सबसे ज्यादा किसने खर्चा किया और सबसे कम किसने। जानें
आगरा में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 19-फतेहपुर सीकरी हेतु नियुक्त व्यय प्रेक्षक तपन कुमार व सान्तनु नन्दी की उपस्थिति में द्वितीय व्यय लेखों का निरीक्षण किया गया। वहीं, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 18-आगरा(अ0जा0) हेतु व्यय प्रेक्षक एम0एन0 मूर्ति एवं नितिना नागौरी की उपस्थिति में द्वितीय व्यय लेखों का निरीक्षण किया गया। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी अधिकतम 95 लाख रुपये खर्च कर सकते हैं।
आगरा सीट पर सबसे ज्यादा एसपी सिंह बघेल ने किया खर्चा
आगरा सुरक्षित सीट पर अभी तक सबसे ज्यादा खर्चा भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल ने किया है। उन्होंने अभी तक 24.83 लाख रुपये खर्च किए हैं। जबकि पीपल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक के आराम सिंह ने 94820 रुपये खर्च किए हैं।
फतेहपुर सीकरी सीट से राजकुमार चाहर का सबसे ज्यादा खर्चा
इसी तरह से फतेहपुर सीकरी सीट से सबसे ज्यादा खर्चा भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने किया है। उन्होंने अभी तक 19 लाख रुपये खर्च किए हैं। जबकि निर्दलीय गिर्राज सिंह ने 47271 रुपये खर्च किए हैं।
प्रत्याशियों का खर्चा
आगरा सुरक्षित सीट
भाजपा प्रो. एसपी सिंह बघेल 24.83 लाख
बसपा पूजा अमरोही 5.36 लाख रुपये
सपा सुरेश चंद कर्दम 3.77 लाख रुपये
फतेहपुर सीकरी सीट
भाजपा राजकुमार चाहर 19 लाख
कांग्रेस रामनाथ सिकरवार 7.91 लाख रुपये
बसपा रामनविास शर्मा 3.93 लाख रुपये
रामेश्वर चौधरी निर्दलीय 4.45 लाख रुपये