आगरालीक्स…. आगरा में आगरा कॉलेज के पूर्व छात्र 45 वर्ष बाद मिले, कालेज के हिंदी विभाग में पूर्व छात्रों के मिलाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 1979 बैच के छात्रों के मिलाप कार्यक्रम पर स्मृतियां संगोष्ठी भी हुई।
पूर्व छात्र पूरन डावर तथा कॉलेज के हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. खुशीराम शर्मा ने विचार व्यक्त किए। पूरन डाबर ने कहा की आगरा कॉलेज उत्तर भारत का महत्वपूर्ण महाविद्यालय है। इसकी खास गरिमा है और इसी गरिमा को कायम रखने के लिए हम सभी का प्रयास जारी रखना चाहिए। संचालन पूर्व छात्रा शैलबाला तिवारी ने किया।
कार्यक्रम में कॉलेज की बोर्ड आफ ट्रस्टीज के सदस्य एवं पूर्व छात्र सुभाष ढल, शैलेंद्र वशिष्ठ, डॉ. रामवीर शर्मा, राधेश्याम पहलवान, सुभाष ढल, जगदीश शर्मा, बृजेश यादव, जयवीर, रजनी नागर, आशा, ऊषा पाठक सुमन श्रीवास्तव, शकुंतला तनेजा, अर्चना, राजलक्ष्मी सिरोही मौजूद रहीं।