Thursday , 23 April 2026
Home बिगलीक्स Barrage on Yamuna says Irrigation Minister Dharmpal Singh in Agra
बिगलीक्स

Barrage on Yamuna says Irrigation Minister Dharmpal Singh in Agra

90

आगरालीक्स… आगरा आए सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि यमुना पर बैराज बनाया जाएगा, अब रबड चैकडेम नहीं बनेगा, सिचाई विभाग की जमीन पर माफिया ने इन पर शॉपिंग मॉल खड़े कर दिए हैं, इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

barrage

रविवार को सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि किसी राजनीतिक दल के व्यक्ति ने भी सिंचाई विभाग की संपत्तियां कब्जाई हैं, तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। सिचाई विभाग की जमीन पर मल्टी स्टोरी बनाने वाले बिल्डरों को को नोटिस दे रहें हैं। आगरा में भी अब इसका असर दिखेगा। कब्जाई संपत्तियों को चिह्नित कर प्रशासन से नोटिस भेजे जाएंगे। राजस्व विभाग द्वारा जुर्माना वसूल करेगा। उन्होंने कहा कि विभागीय कर्मचारियों पर भी कार्रवाई होगी क्योंकि जब कब्जे हो रहे थे, तो वे क्या कर रहे थे।उन्होंने दिल्ली गेट पर हुए सिंचाई संपत्तियों पर कब्जे में फंसे बिल्डर व आठ अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही। आगरा कैनाल से हरियाणा में हो रहे पानी चोरी के सवाल पर सिंचाई मंत्री ने कहा पानी चोरी रोकने के लिए नहरों का एक रोस्टर बनेगा।
बैराज बनेगा, रबर चेकडैम नहीं
सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि यमुना पर बैराज के लिए सिंचाई अधिकारियों को निर्देशित किया है। पर रबर डैम के लिए अभी मना किया है। कोई टेक्नीकल आवश्यकता होगी, तो रबर डैम बनाएंगे। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री का प्रदूषित पानी नहीं गिरेगा। यदि कोई गिराएगा, तो ट्रीट करके, उसकी अनुमति लेनी होगी। उन्होंने कहा कि योगी जी को यमुना में पानी नहीं मिला। उन्होंने मुझसे कहा। हमें इसकी चिंता है।
गोमती रिवर फ्रंट घोटाले में होगी कार्रवाई
लखनऊ में गोमती नदी पर रिवर फ्रंट विकसित करने में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले की न्यायिक जांच पूरी हो गई है। अब इसकी सीबीआई जांच होगी या नहीं, ये मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी तय करेंगे। उन्होंने कहा कि कहा हमारा काम खेतों को पानी देने का है। फुब्बारा लगाने का नहीं। अखिलेश सरकार ने फ्रांस से 42 करोड़ का फुब्बारा मंगाया। वो फुब्बारा अभी कानपुर स्टेशन पर पड़ा है। उसे रिलीज कराने के लिए सिंचाई विभाग को 10 करोड़ रुपये जमा करना है, नहीं तो रेलवे उसे नीलाम कर देगा। योजना में 42 करोड़ रुपया सिंचाई विभाग का लगा है। 22 करोड़ में अखिलेश सरकार ने उसका फाउंडेशन तैयार कराया। 100 करोड़ रुपये फुब्बारा लगाने पर सपा सरकार ने लुटाए। गोमती रिवर फ्रंट की न्यायिक जांच पूरी हो गई। मुख्यमंत्री पर जांच पहुंच गई है। मुख्यमंत्री तय करेंगे, अब आगे क्या होगा? घोटाले के छीटें बड़े बडे लोगों पर जा सकते।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: 37 year old Tourist dead body found in hotel room in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में गर्ल फ्रेंड के साथ ताजमहल घूमने आया युवक...

बिगलीक्स

UP Board Result 2026: Agra’s 1.21 Lakh 10th & 12th student result declare today

आगरालीक्स यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट आज घोषित...

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

State assembly Election 2026: 18.76% in West Bengal & 17.69% voting in Tamilnadu till 9 AM

नईदिल्लीलीक्स.. सुबह नौ बजे तक पश्चिम बंगाल में 18.76% और तमिलनाडू में...

बिगलीक्स

Agra Live News: Distt Administration team seal Hotel east lite

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में करोड़ों की बकाएदारी पर होटल ईस्टलाइट सील।नायब...

error: Content is protected !!