देहरादूनलीक्स… श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस साल 12 मई को खुलेंगे। तीर्थयात्री अलकनंदा के किनारे से बने नये आस्था पथ से दर्शन को जाएंगे।

मास्टर प्लान में पुराना आस्था पथ ध्वस्त
श्री बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्य तेजी से चल रहा है। आस्था पथ में बदलाव किया गया है। बदरीनाथ धाम तक पहुंचने वाला पुराना आस्था पथ ध्वस्त होने के कारण अब साकेत तिराहे से अलकनंदा किनारे से होते हुए करीब 100 मीटर का नया रास्ता बनाया जा रहा है।
बामणी गांव से एक और नये रास्ते का भी निर्माण
दूसरी ओर बामणी गांव से बदरीनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए भी करीब 300 मीटर नए रास्ते का निर्माण किया जा रहा है। यहां रिवर फ्रंट के कार्यों से पुराना रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है।