नईदिल्लीलीक्स… पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ अभी जिंदा है। अमेरिका के अधिकारियों का दावा।
अमेरिका में गोली मारकर हत्या की सूचना थी
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की अमेरिका में बुधवार को मौत की सूचना आई थी। अमेरिकी न्यूज एजेंसी के हवाले से यह सूचना दी थी कि गोल्डी बराड़ की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
फ्रेस्नो पुलिस विभाग ने उसके जिंदा होने की बात कही
अब इस बारे में फ्रेस्नो पुलिस विभाग की ओर से यह कहा गया है कि आप अगर इस बात पर भरोसा कर रहे हैं कि गोलीबारी में गोल्डी बराड़ की मौत हो गई है, तो यह सूचना गलत है। दिल्ली के एक अंग्रेजी अखबार ने भी इस खबर को अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से प्रकाशित किया है।