आगरालीक्स…आगरा के भीषण गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाने कमला नगर में शुरू हुई शीतल प्याऊ…ठंडा पानी पीएंगे राहगीर
भारतीय जैन मिलन के अन्तर्गत 2 मई को स्थापना दिवस एवं गणचार्य श्री विरागसागर जी महाराज के 62वें अवतरण दिवस पर जैन मिलन महावीर उत्तरी व महिला जैन मिलन कमलानगर आगरा द्वारा एक शीतल जल की प्याऊ का उद्घाटन उद्योगपति प्रदीप जैन एवं मनोज जैन द्वारा राष्ट्रीय संरक्षक अनिल जैन के निवास स्थान एफ-126 चांदनी चौक बजाज वर्ल्ड के पास कमलानगर आगरा पर फीता काटकर किया गया।
इस शीतल प्याऊ का संचालन अलोक जैन, अंजली जैन, आकर्ष अहिंसा, अक्षरा अहिंसा द्वारा मीठे जल का वितरण कर किया गया। मनोज जैन बाकलीवाल ने कहा कि आपके द्वारा जितने जल की जरूरत हो उतना ही प्रयोग करना चाहिए, कुछ लोग बोतल पानी लेकर एक घूँट पीकर फेंक देते हैं। मुख्य अतिथि प्रदीप जैन ने कहा है कि जितना पानी की जरूरत हो उतने ही पानी का प्रयोग करना चाहिए व्यर्थ में पानी को बरबाद नहीं करना चाहिए। विगत 15 वर्षों से इस स्थान पर गर्मियों के मौसम में प्याऊ लग रही है। जिससे गर्मियों में जनता की सेवा की जा सके।
महिला जैन मिलन, कमलानगर द्वारा महावीर जयन्ती पर एक प्रश्नउत्तरी करायी गयी थी,जिसकी संयोजिका सुवीणा जैन रईस (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष),रश्मि जैन गोयल (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष) के निर्देशन में की गयी। उसके पुरूस्कार मुख्य अतिथि द्वारा प्रथम-महिमा जैन, द्वितीय-कविता जैन,तृतीय-अंजू जैन, चतुर्थ-नीलेश जैन,पंचम-अरूणा जैन को दिया गया। जिसमें शाखा अध्यक्ष शशि जैन,शाखा मंत्री सुधा जैन,रूचि रईस,हर्षा रईस,अंजली अहिंसा द्वारा सभी का सम्मान किया गया।
भारतीय जैन मिलन के स्थापना दिवस पर पक्षियों को पानी पिलाने हेतु 100 मिट्टी के वर्तन अनिल जैन रईस, शाखा अध्यक्ष सुशील मोहन, शाखा मंत्री- शीतल जैन,अतिवीर सीए विजय गोयल द्वारा वितरित किये गये। युवा जैन मिलन के सदस्य अंकुर अमूल, अंकूर रईस, शरद जैन,शानू जैन अनुज क्रांति,समकित जैन,अजय जैन, प्रतीक जैन,सम्यक रईस,मीडिया प्रभारी शुभम जैन आदि का सहयोग मुख्य रूप से सराहनीय रहा।
इस कार्यक्रम में उपस्थित जगदीश प्रसाद जैन,विजय गोयल सीए, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अनिल आदर्श, क्षेत्रीय मंत्री सुनील जैन, सुभाष जैन, यशपाल जैन, अनिल जैन, नरेश जैन, अवधेश जैन, दीप चन्द जैन आदि थे।