आगरालीक्स ….आगरा में हॉस्पिटलों के रिन्यूवल के लिए सात मई से सर्वे शुरू होगा, फायर डिपार्टमेंट की एनओसी न होने पर रिन्यूवल नहीं किया जाएगा और पंजीकरण भी निरस्त हो सकता है।
आगरा में 30 अप्रैल तक 1283 हॉस्पिटल, लैब और क्लीनिक के रिन्यूवल के आवेदन प्राप्त हुए हैं, अब इन आवेदनों की जांच की जा रही है। इसके बाद सर्वे किया जाएगा। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव के अनुसार, सात मई को मतदान है, कर्मचारियों की मतदान में डयूटी लगी है।
ऐसे में सात मई के बाद हॉस्पिटल का सर्वे किया जाएगा। इसमें कमियां मिलने पर उन्हें दूर करने के लिए नोटिस दिया जाएगा। जिन हॉस्पिटलों पर फायर विभाग की एनओसी नहीं है उनके रिन्यूवल नहीं किए जाएंगे और पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा।