आगरालीक्स ….आगरा के राज्यकर अधिकारी से खुद को अंडर कवर आईएएस अधिकारी बताकर युवती ने की शादी, मुकदमा दर्ज, जानें पूरा मामला।
आगरा के राज्यकर विभाग, जयपुर हाउस में राज्यकर अधिकारी की फेसबुक से युवती से संपर्क हुआ, युवती ने खुद को अंडर कवर आईएएस अधिकारी बताया, कहा कि वह अविवाहित है। युवती ने कहा कि वह पोस्टिंग के बारे में बाद में बताएगी, फिर शादी का प्रस्ताव रखा। दोनों शादी के लिए तैयार हो गए, एक अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर किए, उसने शादी के लिए सामान खरीदने के लिए 71 हजार रुपय लिए। वहां से वापस आने पर आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली, शादी के कुछ दिन बाद वह घर चली गई।
शादीशुदा निकली युवती
इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है, इसमें कहा है कि युवती पहले से शादीशुदा थी, उसका तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। छानबीन में पता चला कि वह मजिस्ट्रेट अधिकारी बताकर रुपये ऐंठती है, इससे पहले एक पुलिस अधिकारी को फंसा चुकी है। इस मामले में युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।