लखनऊलीक्स..भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कद्दावर नेता अतुल अंजान का आज सुबह निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे और कुछ समय से बीमार चल रहे थे।
कैंसर से पीड़ित थे, मेयो अस्पताल में चल रहा था इलाज
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता अतुल अंजान को एडवांस स्टेज का कैंसर था, जिसका वह बीते एक महीने से लखनऊ के गोमती नगर स्थित मेयो अस्पताल में इलाज करा रहे थे। इलाज के दौरान ही अतुल अंजान ने अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके निधन पर भाकपा नेताओं समेत अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।