नईदिल्लीलीक्स… पीएम मोदी ने कहा है कि जनता के एक-एक वोट ने आतंकवाद पर रोक लगाने का काम किया है।
झारखंड के पलामू में पीएम का कांग्रेस पर निशाना
पीएम मोदी आज झारखंड के पलामू में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होने इस दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता के एक-एक वोट से आंतकवाद पर रोक लगाने का काम किया।
कांग्रेस डोजियर भेजती थी, हम घर में घुसकर मारते हैं
उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस सरकार पाकिस्तान को डोजियर भेजती थी लेकिन बीजेपी की सरकार पाकिस्तान के घर में घुस कर मारती है। पीएम ने कहा कि 2014 के बाद स्थिति में बदलाव आया है। अब पाकिस्तान दुनिया में जाकर रोता है कि भारत को रोका जाए।
वोट की ताकत से ही बन सका मंदिर
उन्होंने कहा कि 500 सालों के लंबे संघर्ष के बाद राम मंदिर का निर्माण हुआ है जनता को संबोधित करते हुए कहा कि ये आपके वोट की ताकत ही थी कि कि राम मंदिर बन पाया है। वहीं पीएम मोदी ने कहा कि मैं झारखंड को रोजगार उपलब्ध करवाना चाहता हूं।