नईदिल्लीलीक्स…प्रेमिका के घरवालों की डिमांड पूरी करने को गर्लफ्रेंड को 80 लाख रुपयों से भरा बैग गिफ्ट किया। बैंक में जमा कराने गई तो…
बैंक कर्मचारी ने बताया सारे नोट हैं नकली
यह घटना चीन के हुबेई प्रांत की है। प्रेमी से 80 लाख का गिफ्ट पाकर प्रेमिका बहुत खुश हुई, उसे लगा कि अब उसके मां– बाप शादी के लिए राजी हो जाएंगे लेकिन जब वह इन पैसों को लेकर बैंक गई तो बैंक के कर्मचारी ने उसे बताया कि सारे नोट नकली हैं।
हर बंडल के ऊपर के नोट असली थे
हर बंडल के ऊपर वाले नोट सिर्फ असली थे बाकी सब कूपन थे, जिन्हें बैंक कर्मचारियों को ट्रेनिंग के समय दिया जाता है इसके बाद वह इस पैसों के बैग को लेकर पुलिस थाने पहुंच गई अपने बॉयफ्रेंड के खिलाफ शिकायत की।
कूपन को ऑनलाइन खरीदा था
पुलिस ने इस लड़की के बॉयफ्रेंड को तुरंत हिरासत में ले लिया। पुलिस के पूछताछ करने में लड़के ने बताया कि प्रेमिका के परिवार वाले उसके ऊपर फ्लैट खरीदने का दबाव डाल रहे थे, लेकिन उसके पास इतने ज्यादा पैसे नहीं थे, इसलिए उसने ऑनलाइन जाकर इतने सारे कूपन खरीद लिए।
दस साल की सजा का प्रावधान है
चीन के कानून के मुताबिक अगर कोई भी अपने पास पर्याप्त मात्रा में नकली मुद्रा रखता है तो उसे 10 साल तक की जेल हो सकती है. 70 हजार डॉलर का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
नकली मुद्रा नहीं माना, प्रेमी को डांट-डपट कर छोड़ा
इस शख्स के पास बैंक में ट्रेनिंग के समय दिए जाने वाले नोट थे जिन्हें नकली मुद्रा नहीं माना जा सकता है, इसलिए लड़के पर कोई भी कानूनी कारवाई नहीं की गई और सिर्फ डांट समझाकर छोड़ दिया गया।