आगरालीक्स… आगरा में युवकों के मुंह ढक कर चलने पर पाबंदी लगा दी है, हेलमेट लगाकर पैदल चलने वाले भी संदिग्ध माने जाएंगे, इनसे पुलिस पूछताछ करेगी।

मंडलायुक्त के राम मोहन राव ने रविवार को समीक्षा बैठक में कहा कि सुरक्षा व कानून व्यवस्था की दृष्टि से 18 से 30 साल के युवकों द्वारा कपड़े से मुहं ढककर चलने पर पाबन्दी लगायी जाये। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति हेलमेट लगाकर पैदल चलता है तो उसे भी संदिग्ध मानकर जांच की जाये। आयुक्त ने मण्डल के सभी मुख्य विकास अधिकारी तथा अपर जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे लेखपालों की लोकेशन लेेते रहें तथा उसकी पुष्टि गांव वासियों से भी करें। बैठक में आयुक्त ने मैनपुरी के एडीएम (वि0/रा0) द्वारा अच्छा कार्य किये जाने पर उनकी तारीफ की। आयुक्त ने एक सप्ताह के भीतर नालों की सफाई कराने के निर्देश दिते हुये कहा कि छोटी-छोटी जेसीबी मशीनों से नालों की सफाई कराकर उसका मलवा ट्रकों के माध्यम से दूरस्थ स्थानों पर भिजवाया जाये ताकि नालों में पुनः मलवा न गिरने पाये। उन्होंने मुख्य नालों की सफाई पहले कराये जाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने चमड़ा उद्योग से नालियों में गन्दगी डाले जाने की प्राप्त शिकायतों पर जिलाधिकारी से निरीक्षण कर अपेक्षित कार्यवाही के निर्देश दिये। आयुक्त द्वारा पूर्व की बैठक में दिये गये निर्देशों के क्रम में तालाबों की खुदाई व चकरोडों का चिन्हाकन कर उस पर मिट्टी डलवाने की समीक्षा की गई तथा उसमें और तेजी लाने के निर्देश दिये गये।
आयुक्त ने एनएचएआई के कार्यों की प्रगति संतोष जनक न होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की तथा कार्यों में तेजी लाकर प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने अपर जिलाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे दुकानों में निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर हो रही बिक्री की गोपनीय जांच करायें। उन्होंने मुख्य सचिव व अध्यक्ष राजस्व परिषद उ0प्र0 के दिशा निर्देशों के अनुरूप भू-माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही के निर्देश दिये।
आयुक्त ने पेयजल समस्या के त्वरित निस्तारण के सम्बन्ध में खराब हैण्डपम्पों की मरम्मत कराये जाने तथा रीबोर वाले हैण्डपम्पों को भी ठीक कराने के निर्देश दिये। उन्होंने पूर्व में बनाये गये ऐसे ओवर हैड टैक तथा टीटीएसपी जो जन उपयोगी नहीं है और शासकीय धन का अपव्यय हुआ है उनकी जांच कराकर शासन को अवगत कराने को कहा।
शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के निर्देश देते हुये आयुक्त ने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि शिक्षक 11 जून को अपने-अपने विद्यालयों में आकर अपना फोटो, नाम, मोबाइल नम्बर अंकित कर दें अन्यथा ऐसा न करने वालो के वेतन रोकने की कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि निर्धनतम व्यक्तियों का चयन कर उन्हें शौचालय, राशनकार्ड, आवास, पेंशन तथा खाद्य सुरक्षा योजनाओं से लाभान्वित करायें तथा उसकी सूची आगामी 10 जून की बैठक में प्रस्तुत करें। आयुक्त ने गढ़ढा मुक्त सड़कों की समीक्षा के दौरान मुख्यविकास अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे गढ़ढामुक्त सड़को का त्वरित गति से निरीक्षण करें। उन्होंने आगरा के रिपुदमन मार्ग से आरटीओ कार्यालय तक के रोड़ को ठीक कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया।
Leave a comment