आगरालीक्स …आगरा में आज देश भर के मेडिकल कालेजों में प्रवेश के लिए 19 केंद्रों पर नीट आयोजित की जा रही है, सुबह 11 बजे से प्रवेश मिलेगा।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट नीट आयोजित की जा रही है। परीक्षा दोपहर दो से शाम 5.20 बजे तक होगी, छात्रों को सुबह 11 बजे के बाद परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दे दिया जाएगा।
19 केंद्रों पर 11 हजार से अधिक छात्र
नीट की परीक्षा के लिए जिले में 19 केंद्र बनाए गए हैं, इन 19 केंद्रों पर 11912 छात्र परीक्षा देंगे। छात्र किसी भी तरह का इलेक्ट्रोनिक गेजेट नहीं ले जा सकेगा, पानी की बोतल भी ट्रांसपेरेंट होनी चाहिए।