मथुरालीक्स… इस्कॉन इंडिया के चेयरमैन संत गोपाल कृष्ण गोस्वामी का पार्थिव शरीर पहुंचा वृंदावन। अंतिम दर्शनों को लोग उमड़े।
कृष्ण-बलराम हॉल में रखा गया है पार्थिव शरीर

इस्कॉन इंडिया के चेयरमैन संत गोपाल कृष्ण गोस्वामी के पार्थिव शरीर को आज देहरादून से वृंदावन लाया गया, जहां पार्थिव शरीर को गोशाला के कृष्ण-बलराम हाल में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है, उनके दर्शन के लिए दूरदराज से अनुयाई और भक्त आ रहे हैं।
इस्कॉन की गोशाला में दी जाएगी समाधि
संत गोपाल कृष्ण गोस्वामी को आज इस्क़ॉन की गोशाला में उन्हें समाधि दी जाएगी।
राष्ट्रपति, पीएम ने जताया है शोक
उल्लेखनीय है कि रविवार को उनका देहरादून में निधन हो गया था। उनके निधन पर राष्ट्रपति द्रोपोदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया था।