आगरालीक्स …आगरा में मतदान से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम के नंबर किए गए जारी।
जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद में लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुषल सम्पन्न कराये जाने के लिए एकीकृत कन्ट्रोल रूम का संचालन किया जा रहा है, जिसमें आदर्ष आचार संहिता उल्लंघन, मतदान में गड़बड़ी, किसी के द्वारा किसी भी प्रकार के प्रलोभन अथवा मतदान न करने देने आदि की षिकायत के लिए दूरभाष नम्बर जारी किए गए हैं।
आगरा और फतेहपुर सीकरी के लिए कंट्रोल रूम के नंबर
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 18-आगरा (अ.जा.) हेतु दूरभाष संख्या- 0562-2976494 तथा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 19-फतेहपुर सीकरी के लिए दूरभाष संख्या- 0562-2976495 पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। मतदान के दिन किसी भी समस्या/शिकायत या आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन होने पर इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम के नंबर- 0562-2976491, 0562-2976492, 0562-2976497 पर शिकायत कर सकते हैं, जिसका संज्ञान लेते हुए तत्काल शिकायत/समस्या का समाधान किया जायेगा।