आगरालीक्स ..Live…आगरा में सुबह सुबह मतदान को लेकर जबरस्त उत्साह, मतदान करने के लिए लगी लंबी लाइन, मतदान करने के बाद ले रहे सेल्फी
आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, हाथरस के साथ ही 93 सीटों पर मंगलवार को तीसरे चरण में मतदान हो रहा है। मॉक पोल के बाद मतदान शुरू हो गया है।
दोनों सीटों पर 20 प्रत्याशी
आगरा सुरक्षित सीट पर 11 और फतेपहुर सीकरी सीट पर नौ प्रत्याशी हैं। इस तरह दोनों लोकसभा सीट पर 20 प्रत्याशी हैं और 38 लाख से अधिक मतदाता हैं। शाम तक पोलिंग पार्टियां पहुंच जाएंगी। दोनों लोकसभा क्षेत्र के मतदान के लिए 3695 बूथ बनाए गए हैं, सात मई को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा।
आगरा सुरक्षित सीट 11 प्रत्याशी
भाजपा एसपी सिंह बघेल
बसपा पूजा अमरोही
सपा सुरेश चंद कर्दम
आदर्श समाज पार्टी चंद्रपाल
लोकप्रिय राष्ट्रवादी पार्टी जितेंद्र गौतम
भारतीय मजदूर जनता पार्टी सर्वेश कुमार
बहुजन मुक्ति पार्टी महेंद्र सिंह
भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी कुलदीप कुमार
पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया आराम सिंह
निर्दलीय पूजा
निर्दलीय हसनूराम आंबेडकरी
फतेहपुर सीकरी सीट 9 प्रत्याशी
भाजपा राजकुमार चाहर
बसपा रामनिवास शर्मा
कांग्रेस रामनाथ सिकरवार
प्रोउस्टिट ब्लॉक इंडिया गिर्राज सिंह
राष्ट्रीय जनसंचार दल वेद प्रकाश
भारतीय मजदूर जनता पार्टी संगीता
राष्र्टीय शोषित समाज पार्टी होतम सिंह
निर्दलीय रामेश्वर सिंह
निर्दलीय कल्लन सिंह