आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी सीट पर तीन बजे तक 9.67 लाख से अधिक लोग वोट डालने नहीं पहुंचे. जानें कितने लोग कर चुके हैं मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर आज तीसरे चरण में मतदान जारी है. सुबह 7 बजे से वोटिंग चल रही है. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोट करने वालों की भीड़ लगी रही. सुबह नौ बजे तक जहां 14 प्रतिशत मतदान हुआ तो वहीं 11 बजे तक 27.63 प्रतिशत मतदान हुआ. दोपहर एक बजे तक सीकरी सीट पर 39.09 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं दोपहर तीन बजे तक यहां 46.18 प्रतिशत मतदान हो चुका है.
9.67 लाख से अधिक लोगों ने नहीं किया वोट
फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर 17.98 लाख मतदाता है. दोपहर तीन बजे तक 46.18 प्रतिशत लोगों ने ही मतदान किया है. इस हिसाब से सीकरी सीट पर अभी तक 8.30 लाख से कुछ अधिक वोट ही पड़े है जबकि 9.67 लाख से अधिक लोगों ने अभी तक वोट नहीं डाला है.
6 बजे तक होनी है वोटिंग
आज शाम 6 बजे तक ही वोटिंग होनी है. मतदान जागरूकता को लेकर लगातार अभियान चलाए गए हैं.
2019 में इतना हुआ था मतदान
2019 लोकसभा चुनाव में फतेहपुर सीकरी सीट पर 61.16 प्रतिशत मतदान हुआ था.