आगरालीक्स…आगरा में चुनाव की प्रक्रिया देखने आए छह देशों के 15 सदस्यों का प्रतिनिधिदल. जानें किस देश के हैं ये सदस्य
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण को लेकर आज आगरा की आगरा सुरक्षित और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर मतदान हुआ. आगरा में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग चली. आगरा में चुनाव प्रक्रिया को देखने के लिए छह अफ्रीकी देशों के 15 सदस्यों का प्रतिनिधिदल पहुंचा.
छह देशों के 15 सदस्यों का प्रतिनिधि दल भारत निर्वाचन आयोग की ओर से भारत के चुनाव की प्रक्रिया को देखने के लिए आगरा आए हुए हैं. निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों के साथ उन्होंने चुनाव कंट्रोल रूम का अवलोकन किया. जार्जिया, उज़्बेकिस्तान समेत कई अफ्रीकी देशों के प्रतिनिधियों ने चुनाव की प्रक्रिया जानी. इस दौरान सभी को पुष्प देकर उनका सम्मान किया. प्रतिनिधियों ने भारतीय चुनाव की निष्पक्षता देखने के बाद जमकर प्रशंसा की.