आगरालीक्स…आगरा में वोटिंग खत्म्, शराब के ठेके खुले, चाय की दुकानें खुली, चाट—पकौड़ी की भी ठेल लगना हुई शुरू
आगरा में आज चुनाव का दिन रहा. सुबह 7 बजे से लेकर शाम को 6 बजे तक वोटिंग चली. ऐसे में पेयजल पदार्थों की दुकानों को छोड़कर सभी बाजार, दुकानें, फैक्टरी, कारखाने बंद रहे. शराब और बियर की दुकानें तो 48 घंटे से आगरा में बंद थीं. आबकारी विभाग की ओर से शांतिपूर्ण मतदान को लेकर 48 घंटे पहले ही शराब व बियर की दुकानें बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए थे.
लेकिन शाम को 6 बजने के साथ ही एक ओर जहां वोटिंग खत्म् हो गई तो वहीं दूसरी ओर शराब की दुकानें, बियर शॉप, मॉडल शाप खुल गईं. इसके अलावा चाय की दुकानें तथा चाट पकौड़ी की दुकानें भी सज गईं. लोग भी शाम को अपने परिवार व दोस्तों के साथ बाजारों में पहुंचना शुरू हो गए.