आगरालीक्स…आगरा में वोटिंग खत्म. 9.53 लाख से अधिक लोगों ने वोट नहीं डाला. कारण क्या, भीषण गर्मी या फिर और कुछ. आप बताएं. जानें कितने लोगों ने डाला वोट
1118880 लोगों ने डाला वोट
953120 लोगों ने नहीं डाला वोट
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट पर आज तीसरे चरण में मतदान हुआ. सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक आगरा में वोटिंग हुई. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोट करने वालों की भीड़ लगी रही. सुबह नौ बजे तक जहां 12.74 प्रतिशत मतदान हुआ तो वहीं 11 बजे तक 25.87 प्रतिशत मतदान हुआ. दोपहर एक बजे तक आगरा में 36.89 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं दोपहर तीन बजे तक आगरा में 43.67 प्रतिशत मतदान हो चुका है. शाम पांच बजे तक आगरा में 51.53 और शाम छह बजे तक आगरा में 54 प्रतिशत मतदान हुआ. यह फाइनल प्रतिशत बताया जा रहा है, जल्द ही इसकी आधिकारिक पुष्टि भी कर दी जाएगी.
9.53 लाख से अधिक लोगों ने नहीं किया वोट
आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट पर 20.72 लाख मतदाता है. शाम 6 बजे तक 54 प्रतिशत लोगों ने ही मतदान किया. इस हिसाब से आगरा में 11.18 लाख से कुछ अधिक वोट ही पड़े है जबकि 9.53 लाख से अधिक लोगों ने अपना वोट नहीं डाला
2019 में इतना हुआ था मतदान
2019 लोकसभा चुनाव में आगरा सुरक्षित सीट पर 59.60 प्रतिशत मतदान हुआ था. इस बार 2024 लोकसभा चुनाव में आगरा सुरक्षित सीट पर 54 प्रतिशत मतदान हुआ है यानी पिछले बार की तुलना में 5.60 प्रतिशत मतदान कम हुआ है.