आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी में भी वोटिंग खत्म. 7.69 लाख से अधिक लोगों ने यहां भी नहीं डाला वोट. बताएं कारण और जानें कितने लाख लोगों ने किया मत का प्रयोग
1798000 कुल मतदाता
1028456 लोगों ने डाला वोट
769,544 लोगों ने नहीं डाला वोट
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर आज तीसरे चरण में मतदान समाप्त हो गया है. सुबह 7 बजे से चली वोटिंग शाम को छह बजे तक रही. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोट करने वालों की भीड़ लगी रही. सुबह नौ बजे तक जहां 14 प्रतिशत मतदान हुआ तो वहीं 11 बजे तक 27.63 प्रतिशत मतदान हुआ. दोपहर एक बजे तक सीकरी सीट पर 39.09 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं दोपहर तीन बजे तक यहां 46.18 प्रतिशत मतदान हुआ. शाम पांच बजे तक यहां 54.93 प्रतिशत तो वहीं शाम छह बजे तक यहां 57.2 प्रतिशत मतदान हुआ.
7.69 लाख से अधिक लोगों ने नहीं किया वोट
फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर 17.98 लाख मतदाता है. शाम छह बजे तक यहां 57.2प्रतिशत मतदान हुआ. इस हिसाब से सीकरी सीट पर 10.28 लाख लोगों ने वोट डाले जबकि 7.69 लाख से अधिक लोग वोट डालने नहीं पहुंचे.
2019 में इतना हुआ था मतदान
2019 लोकसभा चुनाव में फतेहपुर सीकरी सीट पर 61.16 प्रतिशत मतदान हुआ था. इस हिसाब से यहां इस बार लगभग 4 प्रतिशत मतदान कम हुआ है.