आगरालीक्स ….आगरा में पति पत्नी के बीच विवाद के लिए बंद केबिन में काउंसिलिंग कराई जाएगी, जिससे पति पत्नी के बीच का सही विवाद पता चल सके।
आगरा में पति पत्नी के बीच के विवाद लगातार बढ़ रहे हैं, पति पत्नी के बीच के विवाद को खत्म कराने के लिए परिवार परामर्श केंद्र में काउंसिलिंग कराई जाती है, लेकिन वहां कई और पति पत्नी भी मौजूद रहते हैं। इसके चलते कई मामलों में पति पत्नी के बीच के विवाद का सही कारण पता नहीं चल पाता है।
इससे समस्या आती है। अब केबिन में पति पत्नी के बीच के विवाद के मामले में काउंसिलिंग कराने का निर्णय लिया गया है, जिससे पति पत्नी एक दूसरे के बारे में सही बात बता सकें।