आगरालीक्स…आगरा में यमुना किनारा के सामने पेड़ों और झाड़ियों में सुलग रही थी आग. धीरे—धीरे विकराल हो रही आग पर ऐसे पाया काबू. देखें वीडियो
आगरा में यमुना किनारा के सामने वन विभाग की जमीन पर पेड़ों और झाड़ियों आज आग सुलग रही थी. धीरे—धीरे आग विकराल रूप धारण करने लगी लेकिन वहां से गुजर रहे अभिषेक कपूर ने इसे देखा और तुरंत फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी. समय रहते फायर व्रिगेड व वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया. वन विभाग आग लगने का कारण पता कर रही है.
सिविल सोसाइटी के सचिव अनिल शर्मा ने जानकारी दी कि आज सुबह होटल अलिवेट, यमुना किनारा के सामने वन विभाग की जमीन पर पेड़ों और झड़ियों में आग लग गयी और उसने विकराल रूप ले लिया. अभिषेक कपूर वहां पर किसी कार्य से गुजर रहे थे. उन्होने रुक कर देखा और तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचित किया. वन विभाग को भी सूचित कर, इस आग लगने के कारण पता करने के लिए कहा.
आगरा में ग्रीन बेल्ट कम होता जा रहा है। हर साल कई पेड़ लगाए जाते हैं, पर जायदातार लग नहीं पाते. अभिषेक ने कहा के जलवायु परिवर्तन से आने वाले समय में गर्मी बढ़ेगी, समय पर वृक्ष लगाना बहुत जरूरी है. युवा लोगों को पूरी निष्ठा के साथ अपना कर्तव्य समझ कर जुटना होगा. आज की आग से काफी वृक्ष जले हैं, वन विभाग को जल्दी ही प्लान बना कर ,फिर आग न लगे के लिए कार्य करना होगा.