आगरालीक्स…. आगरा में मां और पत्नी के लिए केक खरीदने जा रहे प्रोपर्टी डीलर को कार से खींचकर बेसबॉल से पीटा, पुलिस जांच में जुटी।
आगरा के सुनारी, शास्त्रीपुरम के रहने वाले विशाल भारद्वाज प्रोपर्टी डीलर हैं, वे रविवार रात को अपनी कार से मां और पत्नी के लिए केक लेने घर से निकले। केक लेने के लिए शास्त्रीपुरम गोल चक्कर के पास एक दुकान पर रुके, केक और चॉकलेट खरीदने के बाद अपनी कार में बैठ गए।
कार से खींचकर पीटा
विशाल भारद्वाज कार में बैठ गए, इसी दौरान चार युवक आए। उनके हाथ में बेसबॉल का बैट और डंडे थे। युवकों ने विशाल भारद्वाज को कार से खींचकर पीटना शुरू कर दिया। चेहरे पर साफी बंधी थी, आसपास के लोग एकत्रित हो गए। प्रोपर्टी डीलर ने आशंका जताई है कि वे उसकी हत्या करने के लिए आए थे। इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा का कहना है कि हमलावरों की पहचान की जा रही है।