Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra Latest News : Donate chaff, green fodder, bran for cows in Agra#agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Latest News : Donate chaff, green fodder, bran for cows in Agra#agra

169

आगरालीक्स…. आगरा में गायों के लिए भूसा, हरा चारा, चोकर दान कर सकते हैं। आगरा में दूसरों पर आश्रित गोवंश की संख्या जानकर हैरान रह जाएंगे।


“निराश्रित गोवंश संरक्षण योजनान्तर्गत“ जनपद आगरा में 19124 निराश्रित गोवंश, विभिन्न गौ-आश्रय स्थलों पर वर्तमान समय में संरक्षित किये गये हैं, जिनके भरण-पोषण की व्यवस्था शासन द्वारा निर्धारित मानकानुसार की जा रही है। शासन के निर्देशानुसार वर्तमान में भूसे के उत्पादन को दृष्टिगत रखते हुए अपेक्षा की गयी है कि जनता को निराश्रित गोवंश के प्रति जागरूक करते हुए लोगों को अधिकाधिक भूसादान हेतु प्रेरित किया जाय।


इस सम्बध में जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी जी ने जनपदवासियों से अपील की है कि संरक्षित किये गये निराश्रित गोवंशों के भरण-पोषण में सहयोग करते हुए अपने निकटतम गौ आश्रय स्थल पर अधिकाधिक मात्रा में भूसा, हरा चारा, चोकर आदि दान देकर गोवंश की सेवा कर पुण्य लाभ प्राप्त करें। उन्होंने जनपद के ऐसे सम्मानित/प्रतिष्ठित/पशुप्रेमी/गोवंश में आस्था रखने वाले नागरिकों से अपील की है कि यदि आपके पास गोवंश के दान में देने के लिए भूसा, हरा चारा, चोकर आदि की उपलब्धता नहीं है तो आप नकद धनराशि के रूप में दान कर सकते हैं। यह दान आप अपने निकटतम खण्ड विकास अधिकारी अथवा उप मुख्य/पशु चिकित्साधिकारी को देकर रसीद प्राप्त कर सकते हैं, जो गौ प्रेमी न्यूनतम 10 कुन्तल भूसा अथवा दान में 11 हजार रूपये की धनराशि दान करेगें उन्हे जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।


उन्होंने आगे यह भी बताया है कि प्रमुख सचिव, पशुधन महोदय उ0प्र0 शासन द्वारा दिये निर्देशों के अनुपालन में प्रत्येक ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव के माध्यम से प्रति ग्राम पंचायत न्यूनतम 10 कुन्तल भूसा दान स्वरूप ग्राम के सक्षम किसानों के सहयोग से प्राप्त कर निकटतम गो-आश्रय स्थल पर संग्रहित करवायें, जो ग्राम पंचायत अधिकतम भूसा संरक्षण कराने में सहयोग करेगी उन ग्राम पंचायतों को सम्मानित/प्रोत्साहित किया जायेगा। किसी भी सहयोग या सामंजस्य के लिये मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, आगरा डा0 महेन्द्र पाल सिंह के मोबाइल नम्बर 9412380780 पर सम्पर्क किया जा सकता है। यदि आप ऑनलाइन दान देना चाहते हैं या अपना नाम गोपनीय रखना चाहते हैं, तो आप जनपद स्तर पर संचालित निम्न बैंक खाते में भी सीधे धनराशि हस्तान्तरित या बैंक के माध्यम से जमा कर सकते हैः-


बैंक का नाम- कैनरा बैंक संजय प्लेस, आगरा,
खाते का नाम- गौ संरक्षण एवं संवर्धन कोष
खाता संख्या- 2341101052987
आई0एफ0एस0सी0 कोड-सीएनआरबी0002341

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat wave forecast for 21st April 2026 in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज लू का अलर्ट, स्कूल जाने वाले...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 21st April 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का 21 अप्रैल का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ केजरीवाल मामले...

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

error: Content is protected !!